{"_id":"636be90cf8d613273a7e929e","slug":"banda-four-more-dengue-patients-found-banda-news-knp7274591183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और डेंगू मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और डेंगू मरीज मिले
विज्ञापन
बांदा। बुधवार को चार और मरीज डेंगू के पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक कुल 48 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल में 15 नमूनों की जांच की गई। चार डेंगू पॉजिटिव केस मिले।
इनमें बंगालीपुरा निवासी रंजना (18), खुटला निवासी अनिल (17), छोटी बाजार निवासी ऋषि (10) व खिन्नी नाका निवासी दीपक (37) शामिल हैं। सीएमओ डॉ.एके श्रीवास्तव की ओर से जारी स्वास्थ्य रिपोर्ट में कहा गया है कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 सदस्यीय टीम लगाई गई है। टीम द्वारा अब तक 548 घरों में निरीक्षण किया गया। मलेरिया जांच के लिए 187 रक्त पट्टिकाएं बनाईं गईं। मच्छर जनित स्थिति पर पांच नोटिस दी गईं।
बुखार होने पर ये करें
-सामान्य बुखार होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
-घर के कूलर, बाल्टी, घड़े व ड्रम का पानी साप्ताहिक अंतराल पर बदलते रहें।
-घर के आसपास और गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दें। पानी एकत्रित होने वाले स्थानों को मिट्टी से भर दें।
-सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर के खुले भागों में नीम व सरसों का तेल लगाएं।
क्या न करें
- घर के आसपास छत, आंगन में पड़े पुराने बर्तनों, टायर, कूलर, फूलदान, गमले में पानी इकट्ठा न होने दें। घर के आसपास कूड़ा एकत्रित ने होने दें।
-घर में यदि बुखार का रोगी है तो उसे बिना मच्छरदानी के न रहने दें।
-बुखार का रोगी बिना रक्त की जांच कराए दवा का इस्तेमाल न करे। खाली पेट दवा न खाएं।