फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Five tractor seizes carrying passengers in trolley

ट्रॉली में सवारियां ढो रहे पांच ट्रैक्टर सीज

Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Banda: Five tractor seizes carrying passengers in trolley
ट्राली पर सवारियां लेकर जा रहे ट्रैक्टर की जांच करते एआरटीओ। - फोटो : BANDA
बांदा। कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की दिल दहला देने वाली घटना पर मुख्यमंत्री की सख्ती का असर दिखने लगा है। सवारियां ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर अब तक बेपरवाह परिवहन और पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को सवारियां ढोने वाली पांच ट्रैक्टर ट्रालियां सीज की हैं।
विज्ञापन

सोमवार को परिवहन और पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। अलीगंज पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं को लेकर खत्री पहाड़ जा रहे पांच ट्रैक्टर पकड़े। ट्रॉली समेत ट्रैक्टर सीज कर दिए गए। चालक और वाहन स्वामी को भविष्य में सवारी न ढोने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ट्रॉली का नहीं लगता टैक्स : एआरटीओ
एआरटीओ शंकरजी सिंह ने बताया कि ट्रॉली का टैक्स नहीं लगता है। पंजीकृत व्यवसायिक ट्रैक्टर मालिकों को शीघ्र नोटिस जारी करेंगे कि किसी भी हालत में ट्रैक्टर में कोई सवारी हरगिज न बैठाएं। न परिवार की, न बाहरी सवारी। पकड़े जाने पर रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed