{"_id":"633f21141092070808291d03","slug":"banda-father-dies-in-accident-before-daughter-s-baby-shower-banda-news-knp7219203100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की गोद भराई से पहले पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की गोद भराई से पहले पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन
रामदीन। (फाइल फोटो)
- फोटो : BANDA
बांदा। बेटी की गोद भराई के लिए अवकाश लेकर घर जा रहे जिला अस्पताल के सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
शहर के कंचन पुरवा निवासी रामदीन (55) जिला अस्पताल में सफाईकर्मी थे। बेटी लक्ष्मी की सात अक्तूबर को गोद भराई की रस्म थी। इसकी तैयारियों के लिए बुधवार को दोपहर अस्पताल से अवकाश लेकर घर जा रहे थे।
अस्पताल गेट के पास चिल्ला रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। रामदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। उधर, घायल बाइक सवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बेटे हर्षित ने बताया कि पांच बहनों में दो की शादी हो चुकी। तीसरे नंबर की बहन लक्ष्मी की शादी तय हो चुकी है। इसी वर्ष शादी करनी थी। गोद भराई की रस्म होनी थी। हादसे में पिता की मौत से रस्म टाल दी। पत्नी विमला ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।