फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Every farmer should have the account of agricultural land

Banda News: हर किसान के पास होना चाहिए कृषि भूमि का लेखाजोखा

Fri, 23 Dec 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Banda: Every farmer should have the account of agricultural land
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र-छात्राएं। - फोटो : BANDA
बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस में कृषि विश्वविद्यालय में गोष्ठी हुई। निदेशक (प्रसार) प्रो. एनके वाजपेयी ने कहा कि हर किसान के पास अपनी कृषि भूमि की उर्वरता से संबंधित लेखा जोखा होना चाहिए। मृदा कार्ड जरूरी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सभागार में गोष्ठी हुई। किसानों को खेतीबाड़ी के गुर बताए गए। आधुनिक कृषि की ओर किसानों को जागरूक किया गया। अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता डॉ. जीएस पवार ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अधिष्ठाता (वानिकी) डा.संजीव कुमार, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. वीके सिंह, अधिष्ठाता (परास्नातक) डॉ. मुकुल कुमार ने भी संबोधित किया। संयोजक डॉ. दिनेश शाह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें 118 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी में शिवम यादव व अस्मिता ने संयुक्त रूप से प्रथम, अनुभव यादव ने द्वितीय और निर्भय सिंह, अनुष्का सिंह व आभ्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

पोस्टर में 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। टीम-5 को प्रथम, टीम-1 को द्वितीय, टीम-17 को तृतीय और टीम-10 को चतुर्थ स्थान मिला। डॉ. देव कुमार, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. बीपी मिश्र, डॉ. जगन्नाथ पाठक भी रहे। संचालन डॉ. बीके गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed