{"_id":"6313a18c9cec1665be672705","slug":"banda-electricity-was-flowing-for-14-hours-due-to-fault-in-two-different-places-people-were-shocked-banda-news-knp716247786","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : दो अलग-अलग स्थानों में फाल्ट से 14 घंटे गुल रही बिजली, लोग हुये हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : दो अलग-अलग स्थानों में फाल्ट से 14 घंटे गुल रही बिजली, लोग हुये हलाकान
विज्ञापन
केन मार्ग पर हाईटेंशन लाइन दुरुस्त करते बिजली कर्मी।
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर में दो जगहों पर हुए फाल्ट से दो अलग-अलग इलाकों में मिलाकर करीब 14 घंटे बिजली गुल रही। 132 केवी सब स्टेशन भूरागढ़ से जाने वाली मेन लाइन में शनिवार को चार जगह तार टूटने, दो जगह जंफर कटने और दो जगह लाइन चिपकने से सुबह 6 बजे से गुल हुई बिजली दोपहर 1.20 बजे बहाल हो सकी।
इससे आठ घंटे तक लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। उधर, पीली कोठी सब स्टेशन से जुड़े टेलीफोन टावर फीडर में सुबह 6 बजे बंच केबिल जल जाने से छह घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। सुबह 11 बजे सप्लाई शुरू हो सकी। चिपचिपाती गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
भूरागढ़ से जुड़ा मटौंध फीडर और बांबेश्वर फीडर तकरीबन आठ घंटे बंद रहा। पुलिस लाइन, जरैली कोठी, क्योटरा, मुक्तिधाम आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, पीली कोठी सब स्टेशन से हुई कटौती के कारण इससे जुड़े ऊंट मोहाल व मर्दन नाका की आपूर्ति भी बाधित रही। उपभोक्ता भंडार के पास 33 केवी का तार टूट जाने से बिजली गुल रही। जिला अस्पताल में सुबह साढ़े चार बजे से 10 मिनट के लिए बिजली गुल रही।
विज्ञापन
132 केवी सब स्टेशन भूरागढ़ से जाने वाली मेन लाइन में तार टूटने से सुबह 6 बजे से बिजली सप्लाई बाधित रही। फाल्ट सुधारने में आठ घंटे लग गए। तकनीकी टीमें लगी रहीं। वह खुुद मौजूद रहे। -दिनेशचंद्र, जेई, 132 केवी सब स्टेशन भूरागढ़ (मटौंध)।

चिल्ला सब स्टेशन में फीडर चेक करते जेई।- फोटो : BANDA