{"_id":"636d3b0f03d1451d4176c30b","slug":"banda-eight-vehicles-including-four-pokeland-seized-in-illegal-mining-banda-news-knp727623484","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में चार पोकलैंड समेत आठ वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में चार पोकलैंड समेत आठ वाहन जब्त
विज्ञापन
करतल। मानपुर के किसानों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए नई डीएम दीपा रंजन ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम, खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने मानपुर बरसंड़ा में चार पोकलैंड, तीन डंपर और दो ट्रकों को जब्त कर लिया है।
नरैनी तहसील की ग्राम पंचायत मानपुर बरसंडा में कृषि भूमि में बालू खदान के पट्टे हुए थे। इसमें गाटा संख्या 507 रकबा 1.5750 में पट्टा धारकों को कुछ भाग दिया गया था। किसानों ने शिकायत की थी कि आवंटित पट्टे से अधिक भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर एसडीएम नरैनी ने खनिज अधिकारी बांदा के साथ छापामार कर जुर्माना भी किया था। इसके बाद भी यहां खनन का कार्य जारी था।
गुरुवार को ग्राम पंचायत के किसानों ने डीएम दीपा रंजन के सामने पेश होकर पीड़ा बताई। इस पर डीएम ने तत्काल एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम नरैनी रजन वर्मा, खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार और नायब तहसीलदार एके शुक्ला व करतल चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन रुकवाते हुए चार पोकलैंड, तीन डंपर और दो ट्रक पकड़कर जब्त कर लिया है।