{"_id":"6366b48d54601e66db65d96d","slug":"banda-drunk-neighbor-shot-dead-two-cousins-banda-news-knp7267721198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पड़ोसी ने दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पड़ोसी ने दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या की
विज्ञापन
छोटेलाल यादव। (फाइल फोटो)
- फोटो : BANDA
बांदा। महिला से बदसलूकी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। बंदूक भी बरामद की है। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव के अमरइया पुरवा की है।
शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे नशे में धुत रामभजन पड़ोसी महिला के घर में घुस गया। शोर मचाने पर महिला के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने रामभजन की हरकत का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। रामभजन ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इसमें शारदा प्रसाद यादव (50) और छोटेलाल यादव (55) की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। अवधेश यादव (21) और करण यादव (30) घायल हो गए। सूचना पर एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ राकेश कुमार सिंह दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार तड़के खरौली हार के पास मुड़िया दाई मोड़ पर पुलिस ने मुठभेड़ में रामभजन के पैर में गोली मारकर उसे, उसके भाई रामकरण और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस मुठभेड़ में घायल रामभजन।- फोटो : BANDA

मृतक व हमलावरों के घरों के बाहर तैनात पुलिस।- फोटो : BANDA

घर के बाहर बैठे शोकग्रस्त परिजन।- फोटो : BANDA