फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Drinking water pipeline bursting in testing, villagers accused of laying substandard pipeline

बांदा : टेस्टिंग में फट जा रही पेयजल पाइप लाइन, ग्रामीणों ने लगाया घटिया पाइप लाइन डालने का आरोप

Thu, 11 Aug 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Banda: Drinking water pipeline bursting in testing, villagers accused of laying substandard pipeline
बांदा। जल संस्थान की ओर से अछरौड़ में ट्यूबवेल स्थापित कर पेयजल आपूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान ही फट जा रही है। ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी कलक्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

बताया कि अछरौड़, उजरेहटा, मरौली, सरौली के गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए अछरौड़ खदान के बाद केन किनारे नलकूप की स्थापना की है। इसके लिए गांव में प्लास्टिक की रिजेक्टेड पाइप लाइन डाल दी गई है। यह टेस्टिंग के दौरान ही जगह-जगह से फट रही है। ग्रामीणों ने नलकूप की स्थापना व पाइप लाइन डालने की जांच कराए जाने सहित प्लास्टिक के स्थान पर लोहे की पाइप लाइन डलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विमल कुमार, मूलचंद्र, संत कुमार, बच्चा विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घटिया स्तर की लगी पाइपें
प्रधान विनोद यादव का कहना है कि ग्रामीण दशकों से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। ट्यूबवेल की स्थापना होने से लोगों में खुशी है, लेकिन घटिया स्तर की पाइप लाइन ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर उचक्के तोड़ देते पाइप
जेई राघवेंद्र यादव का कहना है कि गांवों को पेयजल की आपूर्ति भूरागढ़ से होती थी। गांव में पाइप लाइन पहले से पड़ी है। भूरागढ़ से गांव की दूरी करीब 18 किलोमीटर होने से पानी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा था। चोर उच्चके रास्ते में पाइप लाइन तोड़ देते थे। इस समस्या के निजात के लिए नया ट्यूबवेल स्थापित किया गया है। ट्यूबवेल से सीडब्लूआर टंकी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। प्लास्टिक की पाइप लाइन छह एमएम की गुणवत्तायुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed