{"_id":"62e42cfa177a7844e36b5381","slug":"banda-dm-stopped-the-salary-of-five-in-charge-medical-officers-banda-news-knp7101947148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : डीएम ने पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : डीएम ने पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
बांदा। कोविड-19 के टीकाकरण में प्रगति खराब पाए जाने पर डीएम अनुराग पटेल ने पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इनमें प्रभारी चिकित्साधिकारी बिसंडा, प्रभारी चिकित्साधिकारी अर्बन सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी महुआ, कमासिन और तिंदवारी शामिल हैं।
शुक्रवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में टीकाकरण की समीक्षा की। आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कमासिन, तिंदवारी की प्र्रगति खराब पायी गई। जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि पोर्टल पर फीडिंग करने के निर्देश दिए।
कहा कि लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जननी योजना का भुगतान करने व रिक्त आशाओं के पदों पर 15 दिन के अंदर चयन करने के आदेश दिए। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, महिला अस्पताल की अधीक्षिका सुनीता सिंह, जिला अस्पताल के सीएमएस एसएन मिश्रा, डॉ. संजय सहवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)