Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Banda News
›
Banda: DM excavated in Chandrayal river, carried soil, three rivers, lakes renovated on Earth Day
{"_id":"62c5d90b92997600e3208879","slug":"banda-dm-excavated-in-chandrayal-river-carried-soil-three-rivers-lakes-renovated-on-earth-day-banda-news-knp7062096133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : डीएम ने चंद्रायल नदी में की खोदाई, मिट्टी ढोई, पृथ्वी दिवस पर तीन नदियों, झीलों के जीर्णोद्धार की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : डीएम ने चंद्रायल नदी में की खोदाई, मिट्टी ढोई, पृथ्वी दिवस पर तीन नदियों, झीलों के जीर्णोद्धार की हुई शुरुआत
Banda: DM excavated in Chandrayal river, carried soil, three rivers, lakes renovated on Earth Day
- फोटो : BANDA
Link Copied
बांदा। पृथ्वी दिवस पर तीन नदी, नाला व झीलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत हुई। डीएम अनुराग पटेल ने खोदाई की और सिर पर डलिया रखकर मिट्टी फेंकी। अफसरों ने भी एक-एक डलिया मिट्टी खोदकर नदी के भीट पर डाली।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि जसपुरा विकास खंड की 21 किलोमीटर लंबी गहरार नदी, 19 किलोमीटर चंद्रायल नदी सहित 123 बीघा की मरौली झील का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। बुधवार को डीएम ने चंद्रायल नदी की खोदाई करके इसकी शुरूआत की। इसके साथ ही 75 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाना है। उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि चंद्रायल नदी में पडोहरा, अमारा व गडरियां के पास कंकडयुक्त ठोस मिटी है, जिसमें श्रमदान से जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा।
विज्ञापन
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने ग्रामीणों को नदी, तालाब, झीलों को श्रमदान के माध्यम से जीर्णोद्धार के लिए प्रेरित किया। एसडीएम पैलानी लाल सिंह यादव, नीति आयोग जल प्रबंधन समिति के सदस्य उमाशंकर पांडेय, खंड विकास अधिकारी जसपुरा राजेंद्र कुमार, तहसीलदार पैलानी तिमराज सिंह सहित समाजसेवी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।