फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Divisional Commissioner scolded Anganwadi worker who was running mobile during the resolution day

बांदा : मंडलायुक्त ने समाधान दिवस में मोबाइल चला रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को डांटा

Sun, 04 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Banda: Divisional Commissioner scolded Anganwadi worker who was running mobile during the resolution day
समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते कमिश्नर आरपी सिंह। - फोटो : BANDA
नरैनी/बबेरू/खप्टिहा कलां। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील पहुंचे मंडलायुक्त राजेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायतों का निस्तारण जिम्मेदारी से करने की हिदायत दी। दिवस के दौरान आंगनबाड़ी विभाग की महिला कर्मियों द्वारा मोबाइल चलाने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने समाधान दिवस में माइक लेकर अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति करने से काम नहीं चलेगा। यदि बार-बार एक ही शिकायत की पुनरावृत्ति होती है तो यही माना जाएगा कि मामले के निस्तारण में कमी रह गई।
विज्ञापन

हाल में बैठी आंगनबाड़ी विभाग की महिलाएं कमिश्नर की मौजूदगी में मोबाइल चलाने लगीं। यह देख उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि समाधान दिवस मोबाइल चलाने के लिए नहीं आयोजित किया जाता। बाद में तहसीलदार सत्यप्रकाश द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं। 76 मामले आए। मौके पर सिर्फ तीन का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बबेरू तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम रावेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 119 मामले आए। मौके पर 15 मामले का निस्तारण किया गया। शेष समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण के निर्देश दिए गए मामलों का पारदर्शिता से निस्तारण किया जाना चाहिए। सीओ सत्य प्रकाश शर्मा, तहसीलदार अजय कटियार, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी, खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

पैलानी तहसील में हुए समाधान दिवस में एसडीएम लाल सिंह यादव ने समस्याएं सुनीं। बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में फरियादियों ने पेंशन दिलाने की मांग की। आवास भी मांगे। एसडीएम ने 62 शिकायतों में तीन का निस्तारण किया। थानाध्यक्ष पैलानी नंदराम प्रजापति, चौकी इंचार्ज पपरेंदा राजेश मिश्रा के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस में की गई शिकायतों को लेकर गंभीरता से निस्तारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed