{"_id":"62cf10a51f037e4c753e6ca8","slug":"banda-dios-raided-and-caught-four-unrecognized-schools-banda-news-knp707397140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े चार बिना मानयता के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े चार बिना मानयता के स्कूल
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी क्षेत्र में लंबे अर्से से चल रहे बिना मान्यता के चार विद्यालयों के दस्तावेज सीज कर दिए हैं। शिकायत मिलने पर बुधवार को डीआईओएस विनोद सिंह ने छापा मारा इस बीच स्कूल संचालक भाग निकले। वहीं उन्होंने दो कोचिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया तो यहां भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। उनका रजिस्ट्रेशन तलब किया है।
डीआईओएस ने तिंदवारी क्षेत्र के कई स्कूलों में मारा मारकर निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि इनमें ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, ज्ञान पब्लिक विद्यालय, एसडी गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित चार स्कूल फर्जी तरीके से चलते मिले। यहां माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्रमाण पत्र नहीं मिला। उन्होंने विद्यालय के पपत्र सीज कर दिए।
डीआईओएस ने विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने का आधार तलब किया है। इसके अलावा डीआईओएस ने पंडित दीन दयाल मॉडल स्कूल पचनेही, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, तिंदवारी और सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी का भी निरीक्षण कर वहां प्रवेश और अंक पत्र वितरण को देखा।
विज्ञापन
डीआईओएस विनोद सिंह ने बुधवार को गुरुमंत्र कोचिंग (बिजली खेड़ा), एसडी कैंपस (बिजली खेड़ा) में औचक निरीक्षण कर कोचिंग संचालन का रजिस्ट्रेशन तलब किया है।