{"_id":"62fe2d47d76ce955a11cfa1b","slug":"banda-demonstration-against-increased-fees-fee-hike-from-one-thousand-to-5200-rupees-in-atarra-pg-college-banda-news-knp7132775120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : बढ़ी फीस के विरोध में किया प्रदर्शन, अतर्रा पीजी कॉलेज में एक हजार से 5200 रुपये तक फीस वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : बढ़ी फीस के विरोध में किया प्रदर्शन, अतर्रा पीजी कॉलेज में एक हजार से 5200 रुपये तक फीस वृद्धि
विज्ञापन
अतर्रा। प्रवेश शुल्क और स्ववित्त पोषित कक्षाओं में बढ़ी हुई फीस के विरोध में अतर्रा पीजी कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को प्राचार्य का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने चार दिन के लिए छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्रवेश कार्य बंद करने की सूची चस्पा कर दी है।
पीजी कॉलेज में बीएससी कृषि संकाय के साथ परास्नातक, समाजशास्त्र व वनस्पति विज्ञान की कक्षाएं स्ववित्तपोषित व्यवस्था से संचालित हो रही हैं। वर्तमान सत्र में स्ववित्तपोषित विषयों की फीस में एक हजार रुपये से लेकर 5200 रुपये तक की बढ़ोत्तरी कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई है। सभी विषयों के साथ मिलने वाली 150 रुपये की प्रवेश पत्रिका को भी 200 रुपये में कर दिया गया है। इससे छात्रों में आक्रोश है।
छात्र नेता नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पटल पर पहुंचकर प्रवेश बंद करा दिए। प्राचार्य कक्ष पहुंचकर बढ़ा हुआ शुल्क वापस करने की मांग की। प्राचार्य डॉ. आरके दुबे का घेराव किया। कहा कि पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड में बढ़ाई गई फीस देने में छात्र असमर्थ हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ पहुंचे और छात्रों व प्राचार्य के बीच वार्ता कराई। प्राचार्य ने छात्रों के बढ़ते दबाव को लेकर प्रबंध समिति के साथ बैठक कर फीस वृद्धि के संबंध में निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
उधर, प्राचार्य ने 21 अगस्त तक प्रवेश कार्य बंद रखने का नोटिस चस्पा करा दिया है। इस दौरान छात्र देवेंद्र, अंकुर तिवारी, आदित्य त्रिवेदी, विकास दीक्षित, देव प्रताप, खुशी गुप्ता, विकास, शुभम, रेखा देवी, शांति, शीलू, पवन कुमार, महिमा शुक्ला आदि छात्र उपस्थित रहे।