{"_id":"5e39a8d08ebc3ee5d52222d7","slug":"banda-defeated-charkhari-90-banda-news-knp5425249190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हॉकी में तीसरे दिन बिहार, भोपाल, मुंबई ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हॉकी में तीसरे दिन बिहार, भोपाल, मुंबई ने जीते मैच
विज्ञापन
बांदा में विजेता हॉकी महिला टीम के साथ पूर्व मंत्री व एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : BANDA
डा. गिरजा शंकर शर्मा मेमोरियल अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरे दिन चार मैच खेले गए। महिला वर्ग में बिहार ने मुंबई और भोपाल ने सोनीपत टीमों को हराया। पुरुष वर्ग में मुंबई ने इटारसी और मेजबान बांदा ने चरखारी को पराजित किया।
महिला टीमों के बीच पहला मैच मुंबई और बिहार के बीच हुआ। टीम की रितिका ने दो गोल किए। मुंबई कोई गोल नहीं कर सकी। बिहार ने 2-0 से मैच जीत लिया। महिलाओं के अन्य मैच में भोपाल और सोनीपत के बीच मुकाबला हुआ। भोपाल ने सोनीपत की टीम को 1-0 से पराजित कर दिया।
सोनीपत पेनॉल्टी कार्नर में भी कोई गोल नहीं कर सकी। पुरुष टीमों के मैच में आरबीसी इटारसी और मुंबई की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। यह मैच मुंबई ने 8-0 के अंतर से एकतरफा जीत लिया।
विज्ञापन
चार गोल शुभम और दो गोल विजय व एक-एक गोल सादिल व उपदेश ने किया। इटारसी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। चौथा मैच मेजबान बांदा और चरखारी के बीच हुआ। बांदा ने चरखारी को 9-0 के भारी अंतर से हराया। बांदा टीम के मोनू यादव व रवि ने 2-2 गोल, फैज आलम, रईस, दिलीप पाल, नसीम ने एक-एक गोल किया।
मैचों का उद्घाटन पूर्व मंत्री और एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नरैनी विधायक राजकरन कबीर और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने अलग-अलग मैचों में किया।
निर्णायक जावेद खां, फिरोज दाद, शब्बीर शाह, नितिन सक्सेना, शाहिद वली खां आदि रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष वासिफ जमां खां, सचिव जितेंद्र शर्मा, मुदित शर्मा, खालिद न्याजी, शब्बीर, परवेज, वीरेंद्र सिंह चंदेल, प्रकाश साहू, राजकुमार राज, मुन्ने मगरबी, आरिफ खां, अल्तमश, एमडी शरीफ और कमेंट्रेटर महेश साहिल सहित पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, सीमा खान आदि उपस्थित रहे।