{"_id":"636d3b12efcfa924a66efc60","slug":"banda-dead-body-of-youth-found-hanging-in-a-closed-house-banda-news-knp727624450","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में बंद मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला। बदबू आने पर मोहल्ले वालों ने जबलपुर में रह रही मां और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुरुवार सुबह मकान का दरवाजा तोड़कर शव निकाला। शव सात दिन पुराना होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी आशू नामदेव (19) पुत्र स्व. ब्रजबिहारी का शव कमरे के अंदर गुरुवार को सुबह रस्सी से लटका मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। जबलपुर से आई आशू की मां वर्षा नामदेव व बहन काजल ने बताया कि आशू नशे का लती था। नशे के लिए पैसा न मिलने पर वह घर में तोड़फोड़ करता था। मोहल्ले के लोग भी उससे आजिज थे।
इस कारण वह दो महीने पहले उसे अकेला छोड़कर मायके जबलपुर भाई के यहां रहने चली गई थी। सात दिन पहले आशू ने उन्हें फोन किया था और मकान बेचकर पैसा देने को कहा था। उन्होंने उसकी बात को अनसुना कर दिया था।
विज्ञापन
बुधवार की शाम उन्हें मोहल्लावासियों ने घर से दुर्गंध आने की जानकारी दी। बहन काजल ने बताया कि आशंका है कि नशे में किसी से पैसा मांगने में झगड़ा हो गया होगा। उसी में उसने फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।