{"_id":"63163e1dd4bd7f168c01c607","slug":"banda-cut-the-cake-and-remembered-dr-sarvepalli-banda-news-knp716573641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : केक काटा और डा.सर्वपल्ली को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : केक काटा और डा.सर्वपल्ली को किया याद
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर केक काटते निदेशक व स्कूल स्टाफ।
- फोटो : BANDA
बांदा। शिक्षक दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में सोमवार को आयोजनों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए तो स्कूल प्रबंधकों ने शिक्षा क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। कहीं केक काटा गया तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण किया। बताया कि डा.राधाकृष्णन महान शिक्षाविद और दार्शनिक थे। डॉ विवेक कुमार पांडेय, डॉ गरिमा द्विवेदी, डॉ राजेश गुप्ता, छोटेलाल, मनोज कुमार, शकुंतला गुप्ता, दिव्या सिंह आदि उपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, प्रबंधक शमीम बानो और प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने चित्र पर माल्यार्पण कर डा.सर्वपल्ली को याद किया।
छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए। एकलव्य महाविद्यालय, दुरेड़ी में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य डॉ प्रकाशचंद्र और प्राध्यापकों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन केके तिवारी ने किया। विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश, एसएस श्रीवास्तव, डा.ओपी सिंह, बीएल वर्मा, संजय कुशवाहा, बिट्ठल स्वामी वाजपेयी, जीएस गर्ग, सीएल मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीआर पब्लिक इंटर कॉलेज में शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। शुरूआत संस्थान अध्यक्ष चंद्रमौलि भारद्वाज, प्रबंधक श्रुति भारद्वाज व प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने दीप जलाकर की। 10 शिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए। रंगारंग कार्यक्रम हुए। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल चिल्ला रोड में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।
निदेशक नवल किशोर चौधरी ने चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में चेयरमैन अंकित कुशवाहा, निदेशक संध्या कुशवाहा, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर चर्चा की। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का तिलक किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राफिया खानम ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का माल्यार्पण कर उपहार दिए। शाहीन यासमीन, रफीक खान, सुमन गुप्ता, अमित कुमार, तारिक खान, निगहत परवीन आदि शामिल रहे। राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में प्रधानाचार्य शशि मिश्रा ने गुरुओं को टीका लगाकर उनका मुंह मीठा किया। नई शिक्षा नीति पर विचार-विमर्श गोष्ठी हुई। मानसी, नीलम, कमला, अमित कुमार, सलमान आदि उपस्थित रहे।