फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Creta crushed two class X students, third fellow injured

दसवीं के दो छात्रों को क्रेटा ने कुचला, तीसरा साथी घायल

Fri, 28 Oct 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Banda: Creta crushed two class X students, third fellow injured
फोटो- 28 बीएनडीपी- 01 - फोटो : BANDA
तिंदवारी (बांदा) हाईवे किनारे बाइक पर बैठकर बात कर रहे छात्रों को कार ने कुचल दिया। इस हादसे में दसवीं के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

तिंदवारी थाने व कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी ऋतिक (18) वर्ष पुत्र श्रीपाल वर्मा और रवि (18) वर्ष पुत्र उमेश गिरी दसवीं के छात्र थे। दोनों दोस्त थे और कस्बे के एसएन इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। कस्बे के ही मोहल्ला प्रेम नगर निवासी इनका तीसरा साथी अंशू (18) शुक्रवार की सुबह रिश्तेदारी से लौटा था।
विज्ञापन

उसने भुजरख मोड़ के पास से घर ले जाने के लिए ऋतिक और रवि को बुलाया। दोनों बाइक से नेशनल हाईवे पर भुजरख मोड़ के पास पहुंचे।
हाईवे के किनारे दोनों बाइक पर बैठकर अंशू से बात कर रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आई कार ने रौंद दिया। रवि का सिर, ऋतिक का सीना और सिर कुचल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंशू घायल हो गया। दो युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। घायल अंशू को सीएचसी भेजा। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, बेंदा चौकी प्रभारी कुलदीप तिवारी और कुरसेजा चौकी प्रभारी केडी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ले ली है। चालक का पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छोटे भाई की हादसे में जा चुकी जान
रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता उमेश मजदूरी करते हैं। रवि के दूसरे नंबर के भाई पुष्पेंद्र की 2012 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब उमेश के एक बेटा रजनीश (11) ही है। रवि कस्बे में कपड़े की दुकान पर काम करता था।

धनतेरस पर दिलाई बाइक
इकलौते बेटे ऋतिक की मौत से परिजन बेसुध हैं। पिता श्रीपाल ने बताया कि धनतेरस के दिन ऋतिक को नई बाइक दिलाई थी, जो उसकी मौत का कारण बन गई। पिता का कहना है कि हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

फोटो- 28 बीएनडीपी- 02

फोटो- 28 बीएनडीपी- 02- फोटो : BANDA

फोटो- 28 बीएनडीपी- 03

फोटो- 28 बीएनडीपी- 03- फोटो : BANDA

फोटो- 28 बीएनडीपी- 04

फोटो- 28 बीएनडीपी- 04- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed