फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Conductor's contract terminated due to indecency

Banda News: अभद्रता में कंडक्टर की संविदा समाप्त

Mon, 26 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Banda: Conductor's contract terminated due to indecency
बांदा। जांच दल के साथ अभद्रता कंडक्टरों को महंगी पड़ेगी। एमआरएम ने सहायक यातायात निरीक्षक से अभद्रता करने पर संविदा एक कंडक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पपरेंदा के पास जांच के दौरान यातायात निरीक्षक अभिषेक मिश्रा से कंडक्टर बुद्धराज ने अभद्रता की थी। मांगने के बावजूद ई-टिकटिंग मशीन, मोबाइल और पे-बिल नहीं दिए थे। यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट को एआरएम लक्ष्मण सिंह ने गंभीरता से लेते हुए कंडक्टर की संविदा समाप्त कर दी है। एआरएम ने कंडक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान यातायात निरीक्षकों और सहायकों के साथ अनुशासन से पेश आएं।
विज्ञापन

मांगने पर मशीन, पे-बिल, मोबाइल आदि दिखाएं। अन्यथा इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कंडक्टर के विरुद्ध निलंबन व संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। बसों में राजस्व चोरी करने वाले कंडक्टर को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि हाल में ही चित्रकूट, पपरेंदा, चिल्ला आदि स्थानों पर यातायात निरीक्षकों से अभद्रता के मामले सामने आए हैं। इसके चलते इस तरह की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed