फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Christmas festivities begin, children become Santa Claus

Banda News: क्रिसमस उत्सव की शुरू हुई धूम, सांता क्लाज बने बच्चे

Fri, 23 Dec 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Banda: Christmas festivities begin, children become Santa Claus
क्रिसमस उत्सव पर प्रार्थना सभा में शामिल प्रधानाचार्य विंसेंट अल्बर्ट व शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : BANDA
बांदा। क्रिसमस उत्सव की धूम शुरू हो गई। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बचपन प्ले स्कूल में शुक्रवार को विभिन्न आयोजन हुए। छात्र-छात्राओं ने नाटक पेश किए। प्रभु यीशु पर आधारित गीत गाए गए। प्रार्थना भी हुई। सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजेधजे बच्चों ने उपहार बांटे।
विज्ञापन

सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रभु ईसा मसीह के जन्म की यादगार पर क्रिसमस-डे मनाया गया। प्रधानाचार्य विंसेंट अल्बर्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रभी यीशु पर आधारित ‘चरनी में बालक यीशु और देखो तारा’ नाटक पेश किया। विशेष प्रार्थना और नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। कैरल सिंगिंग (क्रिसमस पर) व नव वर्ष की शुभकामनाओं के गीत भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बचपन प्ले स्कूल (बबेरू रोड) में भी क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजेधजे बच्चों ने केक काटकर और चाकलेट बांटकर उत्सव मनाया। परियों की वेश में सजीं कुछ छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने डांस भी पेश किया। प्रबंधक प्रभा यादव ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताया। प्रवी यादव, विप्रांश यादव, अनीता यादव समेत स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सांता क्लाज की वेश में छात्र बच्चों को चाकलेट बांटते।

सांता क्लाज की वेश में छात्र बच्चों को चाकलेट बांटते।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed