फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Capacity of barrages to be built in Bhuragarh and Pailani will increase, acquired under Ken-Betwa project

बांदा : भूरागढ़ और पैलानी में बनने वाले बैराजों की क्षमता बढ़ेगी, केन-बेतवा परियोजना के तहत किए गए अधिग्रहीत

Wed, 10 Aug 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Banda: Capacity of barrages to be built in Bhuragarh and Pailani will increase, acquired under Ken-Betwa project
केन नदी। - फोटो : BANDA
बांदा। जिले के भूरागढ़ और पैलानी में बनने वाले बैराजों को केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत जल शक्ति मंत्रालय ने अधिग्रहीत कर लिया है। प्रत्येक की क्षमता 130 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) है, जो 20 से 25 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है। मार्च 2023 तक सर्वे का काम पूरा होने के बाद दोनों बैराज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसी के बाद क्षमता का निर्णय होगा।
विज्ञापन

करीब 2000 करोड़ की लागत से बनने वाले इन दोनों बैराज से सूखाग्रस्त बुंदेलखंड की 192479 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी और जिले के करीब 20 लाख लोगों को पीने का साफ पानी मिलेगा। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे का कहना है कि प्रारंभिक प्रस्ताव के दौरान यह रिपोर्ट तैयार की गई थी, जिसको अथॉरिटी ने मंजूरी दी है। बैराज के आसपास की जमीन की मिट्टी के सर्वे का काम पूरा होने के बाद इनकी क्षमता बढ़ाई सकती है।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले केन-बेतवा अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद इन बैराजों के टेकओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। चूंकि बारिश होने से केन नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इसके चलते सर्वे का काम रोक दिया गया है। अब नदी का जलस्तर कम होने पर नवंबर के बाद फिर से सर्वे शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...ताकि अधिक लोगों को मिल सके लाभ
पहला बैराज बांदा शहर के निकट भूरागढ़ और दूसरा पैलानी क्षेत्र में केन व चंद्रावल नदी के मिलान के करीब बनना है। बैराज की क्षमता के लिए यहां की मिट्टी की जांच कराई जा रही है। मिट्टी व अन्य तकनीकी सर्वे होने के बाद बैराज का वृहद स्तर पर निर्माण कार्य कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed