फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Blood relations strengthened by giving property worth 6.52 billion

Banda News: 6.52 अरब की संपत्ति देकर मजबूत किए खून के रिश्ते

Sun, 25 Dec 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Banda: Blood relations strengthened by giving property worth 6.52 billion
बांदा। योगी सरकार ने अपनों को संपत्ति हस्तांतरण करने पर स्टांप शुल्क मेँ छूट दी तो खून के रिश्ते और मजबूत करने की रजिस्ट्री ऑफिस में होड़ दिखी। छह हजार से अधिक लोगों ने छह अरब 52 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सगे संबंधियों को दान पत्र के माध्यम से बैनामा कर दी। इनकी संख्या आम बैनामों की अपेक्षा 20 फीसदी रही है। इसके अलावा 15 अरब से अधिक के अन्य भूसंपत्ति संबंधी बैनामे हुए हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार ने रक्त संबंधियों को संपत्ति हस्तांतरण करने पर स्टांप शुल्क में छूट की अधिसूचना 30 जून 2022 को जारी की थी। इसमें महज पांच हजार के स्टांप शुल्क पर कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति का रक्त संबंधी व्यक्ति को दान पत्र के माध्यम से बैनामा कर सकता था।
विज्ञापन

पांच माह 17 दिन में चित्रकूटधाम मंडल में 23 हजार से अधिक लोगों ने 25 अरब से अधिक कीसंपंत्तियों के बैनामे किए। जिसमें 6,432 लोगों ने अपने बेटे, बेटियोंसहित पत्तियों के नाम पर छह अरब 52 करोड़ 53 लाख की संपत्तियों के दानपत्र बैनामे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग को स्टांप शुल्क के रूप में 32 करोड़ 16 लाख रुपये मिले, जबकि अन्य 18,568 बैनामों में सरकार को स्टांप शुल्क के रूप में दो अरब से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। 17 दिसंबर को दानपत्र बैनामों में छूट की तारीख समाप्त हो गई थी। अब दानपत्र बैनामे भी आम बैनामों की तरह ही हो रहे हैं।
जनपद बैनामा संपत्ति
बांदा 1,531 1.50 अरब
हमीरपुर 1,901 1.95 अरब
महोबा 1,900 1.57 अरब
चित्रकूट 1,100 1.50 अरब
योग- 6432 6.52 अरब
इनसेट-
पूंजीपतियों ने लिया सर्वाधिक लाभ
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में रक्त संबंधियों के बीच संपत्ति हस्तांतरण पर स्टांप शुल्क का सर्वाधिक लाभ पूंजीपतियों ने उठाया। मंडल में 1,195 दानपत्र बैनामों की संपत्ति करोड़ों में थी। दो हजार से अधिक बैनामों में संपति मालियत एक करोड़ के अंदर थी। अन्य बैनामे 20 लाख के अंदर की संपत्तियों के हुए।
देना होगा पांच व चार फीसदी स्टांप शुल्क
सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में दानपत्र बैनामों में सरकार द्वारा दी गई छूट समाप्त हो गई है। ऐसा नहीं है कि अब दानपत्र बैनामे नहीं होंगे, लेकिन अब आम दानपत्र बैनामों में संपत्ति के सर्किल रेट का पुरुष को पांच और महिलाओं को चार फीसदी स्टांप शुल्क देना होगा।

खून के रिश्तों के दानपत्र बैनामों की स्टांप ड्यूटी में छूट लोगों के लिए बेहतर साबित हुई है। उम्मीद से अधिक लोगों ने रक्त संबंधियों के बैनामें कराकर सरकार की योजना का लाभ लिया। इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। -एके पासवान, डीआईजी स्टांप, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed