{"_id":"630fa612b174521f655cf2d2","slug":"banda-angry-girl-hanged-after-being-raped-banda-news-knp715694446","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Crime: चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Crime: चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने फांसी लगा दी जान
Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में दुष्कर्म पीड़िता के फांसी लगाने की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा चचेरे भाई के दुष्कर्म करने से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार की रात कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने शव फंदे लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि भाई का बेटा उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता था। चार दिन पूर्व घर में अकेली बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। लोकलाज के चलते पुलिस को जानकारी नहीं दी। दोनों को डांट-डपट दिया, लेकिन आत्मग्लानि के चलते बेटी ने मंगलवार की रात जान दे दी।
विज्ञापन
उधर, बिसंडा थाना इंस्पेक्टर केके पांडेय ने दुष्कर्म की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि दो दिन पूर्व किशोरी के पिता का भतीजे से झगड़ा हो गया था। उसने उसकी पिटाई कर दी थी। इस पर भतीजे ने किशोरी को पीट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने भी यही सूचना दी।
विज्ञापन