फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda and Chitrakoot pilgrims two suitcases

बांदा और चित्रकूट के हज यात्रियों को दो-दो सूटकेस

Sun, 05 Jul 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 05 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Banda and Chitrakoot pilgrims two suitcases

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को हज कमेटी की ओर से दो-दो अदद सूटकेस उपलब्ध कराए गए हैं। हज कमेटी ने इसकी कीमत प्रत्येक हज यात्री से 5100 रुपये वसूली है। रविवार को यहां खानकाह इंटर कालेज में सेंट्रल हज कमेटी द्वारा भेजे गए सूटकेस बांदा और चित्रकूट के 73 हज यात्रियों को सौंपे गए।

विज्ञापन


इनमें बांदा के 64 और चित्रकूट के नौ हज यात्री हैं। जिला हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी ने हवाई जहाज के मानक के मुताबिक लगेज (सामान) ले जाने और लाने के लिए हरेक हज यात्री को दो सूटकेस उपलब्ध कराए हैं। हालांकि हज कमेटी ने इस सूटकेसों की कीमत 5100 रुपये पहले ही जमा करा ली है। वीआईपी कंपनी के सूटकेस हज कमेटी द्वारा निर्धारित साइज के हैं।
विज्ञापन


सूटकेस वितरण के दौरान हज ट्रेनर समेत खानकाह इंटर कालेज प्रबंधक हाजी मोहम्मद फारूक, जिला हज कमेटी सदस्य हाजी यासीन अहमद और जाहिद अली तथा सूटकेस कंपनी के राजू सिंह, रवि तिवारी व सद्दाम खां (मुंबई) उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज ट्रेनर ने बताया कि 25 जुलाई को खानकाह इंटर कालेज में बांदा और चित्रकूट के हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण होगा। गौरतलब है कि इस वर्ष हज पर जाने के लिए बांदा जिले से 142 और चित्रकूट जनपद से नौ आवेदन किए गए थे।


हज कमेटी ने लाटरी के जरिए बांदा के 85 और चित्रकूट के सभी नौ यात्रियों के नाम तय किए हैं। चित्रकूट जिले में सिर्फ नौ हज यात्रियों का ही कोटा है। इतने ही आवेदन आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed