फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: After one and a half year... two murders including cousin revealed

बांदा : डेढ़ साल बाद...चचेरे भाई सहित दो हत्याओं का खुलासा

Sun, 07 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Banda: After one and a half year... two murders including cousin revealed
गिरफ्तार हत्यारोपी प्रमोद व केशव। - फोटो : BANDA
करतल। जमीन के लिए चचेरे भाई को मौत के घाट उतारने के बाद शव खेत में दफन कर दिया था। घटना के डेढ़ माह बाद मृतक के दोस्त की भी हत्यारोपियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और सिर काटकर गायब कर दिया। पुलिस को सिर्फ धड़ मिला था। दोनों हत्याओं का खुलासा करने में पुलिस को लगभग डेढ़ साल लग गए। हत्यारोपी चचेरे भाई समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार है। खेत से बरामद कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने शनिवार को मीडिया वार्ता में बताया कि करतल निवासी चुनबाद उर्फ मिन्नी यादव और तेरा महुटा (अतर्रा) गांव निवासी बबलू मिश्रा के बीच दोस्ती थी। चुनबाद ने अपनी जमीन साथी बबलू के जरिए गांव के एक व्यक्ति को बेची थी। इससे चुनबाद का चचेरा भाई केशव यादव उससे रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन

31 मई 2021 को केशव ने अपने साथी करतल गांव के ही प्रमोद निषाद के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव जमीन में दफना दिया। घटना के करीब डेढ़ माह बाद 10 जुलाई को केशव और प्रमोद व तीसरे आरोपी करतल निवासी शिवरंजन द्विवेदी ने मिलकर बबलू मिश्रा की भी गला काटकर हत्या कर दी। सिर गायब कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी चचेरे भाई केशव यादव और उसके दोस्त प्रमोद निषाद को शुक्रवार को सुबह गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से मोबाइल, चुनबाद का पर्स व वोटर आईडी बरामद हुआ। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और नरैनी सीओ नितिन कुमार ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी शिवरंजन की तलाश में एसओजी और पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। सर्विलांस टीम को लोकेशन के लिए सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed