{"_id":"6314e21b13fa7e658e77d7fe","slug":"banda-a-few-steps-away-from-the-police-post-thieves-took-away-goods-worth-lakhs-banda-news-knp71638906","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : पुलिस चौकी से चंद कदम दूर लाखों का माल ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : पुलिस चौकी से चंद कदम दूर लाखों का माल ले उड़े चोर
विज्ञापन
दुरेड़ी गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता गृह स्वामी।
- फोटो : BANDA
बांदा। पुलिस चौकी के पास व्यापारी के घर से चोरों ने लाखों के जेवर, नकदी पार कर दिए। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की रात मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी ट्रेडर्स व्यापारी राजेश गौतम उर्फ मंजला अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे।
पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान पर लगे बांस-बल्ली की मदद से चोर मकान में दाखिल हुए। नीचे कमरों में रखे बक्सों आदि के ताले तोड़ कर चोर 53 हजार रुपये समेत तीन लाख के जेवर समेट ले गए।
रविवार को सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने कमरे के अंदर सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने तत्काल घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। खबर पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी निरीक्षण कर बैरंग लौट गए।