{"_id":"62e4249d4ec0b816ac54fc93","slug":"banda-97-thousand-elderly-pensioners-are-not-available-in-the-board-48-percent-aadhaar-feeding-in-the-board-pension-will-stop-after-july-31-banda-news-knp710186977","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : मंडल में नहीं मिल रहे 97 हजार बुजुर्ग पेंशनर, मंडल में 48 फीसदी हुई आधार फीडिंग, 31 जुलाई के बाद रुक जाएगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : मंडल में नहीं मिल रहे 97 हजार बुजुर्ग पेंशनर, मंडल में 48 फीसदी हुई आधार फीडिंग, 31 जुलाई के बाद रुक जाएगी पेंशन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में 97 हजार से अधिक वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्ग लापता हैं। इसका खुलासा अब तक हुए आधार फीडिंग से हुआ। शासन की वेबसाइट में आधार फीडिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। तीन दिन में आधार फीडिंग न हुई तो वृद्ध पेंशन से वंचित रह जाएंगे।
शासन ने वृद्धावस्था पेंशन में आधार फीडिंग को अनिवार्य कर दिया है। मंडल के चारों जनपदों में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले पेंशनरों की संख्या 1,89,776 है। अभी तक 92,278 (48 फीसदी) पेंशनरों ने ही आधार फीडिंग कराई है। 97,498 पेंशनरों की अभी आधार फीडिंग नहीं हुई है। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। दो दिन में पेंशनरों ने आधार फीडिंग न कराई तो वह पेंशन से वंचित रह जाएंगे।
समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक अचिंतमणि का कहना है कि आधार फीडिंग के लिए गांव-गांव में प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। अंतिम तिथि में दो दिन बचे हैं। इसके बाद आधार फीडिंग न कराने वाले वृद्धों की पेंशन स्वत: रुक जाएगी।