{"_id":"637a6aaafe1da762ca23784a","slug":"banda-717-bundeli-students-become-examinees-for-scholarship-banda-news-knp7293563189","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए 717 बुंदेली छात्र - छात्राएं बने परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए 717 बुंदेली छात्र - छात्राएं बने परीक्षार्थी
विज्ञापन
फोटो-20 बीएनडीपी-03 परीक्षा देने के बाद प्रश्नपत्र लहराकर खुशी का इजहार करते परीक्षार्थी।
- फोटो : BANDA
बांदा। छात्रवृत्ति के सहारे अपनी शिक्षा का सफर जारी रखने का सपना संजोए चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के 717 छात्र-छात्राओं ने रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2022 में पूरे जोश के साथ भाग लिया।
परीक्षा शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में सुबह 11 से 12:30 बजे तक हुई। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा से आए कक्षा नौ व 10 और कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं ने 90 मिनट की परीक्षा में 100 प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दिए। प्रश्नपत्रों को 10 अलग-अलग कोड में बांटा गया था। क्रमबद्ध हरेक परीक्षार्थी को अलग-अलग कोड वाले प्रश्न पत्र दिए गए। हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान आदि के प्रश्नों के उत्तर में 4-4 विकल्प दिए गए थे।
मुख्य परीक्षा केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज रहा। इसके अतिरिक्त 15 दृष्टिहीन छात्रों के लिए परीक्षा की व्यवस्था उनके विद्यालय महोखर गांव स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज में की गई थी। बजरंग इंटर कावेज में 702 छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय के निर्देशन में परीक्षा दी। महोखर में प्रभारी प्रधानाचार्य कुशल सिंह यादव ने निर्देशन किया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ल सहित कई उप निरीक्षक और पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
परीक्षा से बढ़ा आत्मविश्वास
कक्षा 11 की छात्रा कांशीराम कालोनी (बांदा) निवासी मरियम खान ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। अगर पास हो गए तो छात्रवृत्ति से मिलने वाले पैसे से उनका भविष्य संवर जाएगा।
पहली बार दी है छात्रवृत्ति परीक्षा
कक्षा 12 की छात्रा मौदहा (हमीरपुर) निवासी नेहा त्रिपाठी ने बताया कि वह पहली बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुईं हैं। पेपर अच्छा हुआ है। सामान्य ज्ञान और इंग्लिश के प्रश्न अच्छे आए थे। सभी प्रश्न किए हैं।
नहीं हुई ज्यादा परेशानी
कक्षा 9 के छात्र ज्योति नगर (बांदा) निवासी रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि वह पहली बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए हैं। पेपर अच्छा था। ज्यादा परेशानी नहीं हुई। ज्यादातर उत्तर सही हैं।
आसान था पेपर
कक्षा 10 के छात्र कर्वी (चित्रकूट) निवासी सुधांशु कोटार्य ने बताया कि पेपर सरल था। 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे। सभी प्रश्न किए हैं। वह पहली बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए हैं।

फोटो-20 बीएनडीपी-02 परीक्षा केंद्र पररेसर में उपस्थित परीक्षार्थी छात्र व छात्राएं।- फोटो : BANDA