फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 2.72 lakh consumers became borrowers

2.72 लाख उपभोक्ता बन गए कर्जदार

Sun, 06 Nov 2022 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Banda: 2.72 lakh consumers became borrowers
बांदा। सौभाग्य योजना में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के 2, 72, 287 उपभोक्ता कर्जदार बन गए। विभागीय अफसरों का दावा है कि योजना के तहत कनेक्शन होने के बाद से अब तक किसी भी उपभोक्ता ने एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इसके चलते मंडल में विभाग का 9,96,03,23,923 रुपये बिल बकाया है। अब विभाग बकायादारों को आरसी जारी कर बिल वसूली की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए सरकारी मंशा के अनुरूप बिजली विभाग ने मंडल के चारों जिलों में तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली के मुफ्त कनेक्शन दिए थे। साथ ही घर पर मीटर, बिजली का बोर्ड व बल्ब भी मुफ्त लगाया था। बांदा जिले में सर्वाधिक 1.15 लाख, हमीरपुर में 60, महोबा में 75, चित्रकूट में 80 हजार कनेक्शन दिए गए थे। जनवरी 2020 में यह योजना बंद कर दी गई थी, लेकिन कनेक्शन लेने वाले 2,72,287 उपभोक्ता छह साल से मुफ्त की बिजली जला रहे हैं।
विज्ञापन

इन लोगों ने आज तक एक बार भी बिल जमा नहीं किया। इससे बिल बढ़ता जा रहा है। बिल की रकम ज्यादा हो जाने से उपभोक्ताओं के पास अब बकाया जमा करने की समस्या है। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं का पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि वह जल्द बकाया नहीं जमा करते तो कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद उपभोक्ता बकाया
बांदा 98601 2,34,97,08,315
चित्रकूट 70739 1,90,44,44,438
महोबा 51187 2,73,00,13,484
हमीरपुर 56760 2,97,78,87,686
योग- 277287 9,96,03,23,923
शहर में 500 व गांवों में 400 रुपये बिल
सौभाग्य योजना के तहत न्यूयनतम 100 यूनिट तक बिजली जलाने में शहरी उपभोक्ता को 500 व ग्रामीण को 400 रुपये बिल देना पड़ता है, लेकिन उपभोक्ता यह रकम भी अदा नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों को वसूली में पसीना

छूट रहा है।
सौभाग्य योजना के बकायादारों को बिल जमा करने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है। नोटिस जारी की गई है। जल्द बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काटकर आरसी जारी की जाएगी। -जेपीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed