फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bahar se aane wale honge kuaranteen

बाहर से आने वाले होंगे क्वारंटीन

Fri, 02 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
bahar se aane wale honge kuaranteen
bahar se aane wale honge kuaranteen - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना की दूसरी लहर के कहर से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने चौकसी और बढ़ाई है। डीएम आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में ग्राम और मोहल्ला स्तर पर 220 निगरानी समितियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डा. एनडी शर्मा को निर्देश दिया कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का रेलवे स्टेशन और बस अड्डे में कोविड टेस्ट कराया जाए। ऐसे लोगों की सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारियों और तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाए। बाहरी राज्यों से आने वालों को एक हफ्ते घर में क्वारंटीन रहना होगा। सीएमओ ने बताया जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों की भी जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव आने पर उन्हें होम आइसोलेशन या कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगवाने वालों की काफी संख्या है। शुक्रवार को जिलाधिकारी की पत्नी सीमा सिंह सहित कंचन निगम को वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डा. एनडी शर्मा खुद उपस्थित रहे। सीएमओ ने जनपद के 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों से अनुरोध किया कि कोविड टीका लगवाया कर कोरोना से बचने और बचाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा 51 पार
बांदा। जनपद में शुक्रवार को आठ और कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले, जिनमें तीन महिलाएं हैं। संक्रमितों में सिविल लाइन स्थित 24 वर्षीय होटल संचालक, आजाद नगर में 26 वर्षीय युवक, शुकुल कुआं में दो वर्षीय बालक, 32 वर्षीय महिला और 67 वर्षीय वृद्ध तथा बबेरू क्षेत्र के पवैया गांव में 50 वर्षीय महिला आदि शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 51 हो गई। उधर, राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि उनके यहां आइसोलेशन वार्ड में नौ कोरोना मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed