{"_id":"5c436c8cbdec227386330dae","slug":"badousa-winners-in-memorial-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमोरियल क्रिकेट में बदौसा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमोरियल क्रिकेट में बदौसा विजेता
Sat, 19 Jan 2019 11:59 PM IST
ASIF ASIF
बांदा
बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
ें खिलाड़ियों को संबोधित करते सांसद भैरो प्रसाद मिश्र। साथ में विधायक व भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
अतर्रा/बदौसा। स्वर्गीय केपी शास्त्री महाविद्यालय खेल परिसर में आयोजित हुए प्रोफेसर दीनानाथ पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बदौसा टीम ने हथौरा टीम को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
शनिवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में हथौरा टीम के कप्तान पिंकू शिंदे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 121 रन बनाए। जाहिद ने 31, पिंकू ने 22 रन बनाए। जवाब में उतरी बदौसा टीम के गोपाल ने 70 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टीम ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दि सीरीज रोहित अरोड़ा और मैन ऑफ दि मैच गोपाल रहे। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र और विधायक राजकरन कबीर ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधक विजय पांडेय, प्राचार्य मूलचंद्र कुशवाहा, पूर्व प्राचार्य जागेश्वर कुशवाहा, भाजपा नेता राहुल द्विवेदी, छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मिश्रा, संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे। राहुल तिवारी ने संचालन किया।
विज्ञापन
क्रिकेट के लिए पंजीकरण आज
बांदा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अंडर-14, अंडर-19 व अंडर-23 आयु वर्ग बालक व बालिका वर्ग में पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 20 जनवरी है। पंजीकरण बांदा क्रिकेट एसोसिएशन में 300 रुपये शुल्क के साथ होगा। इसके लिए शाम 3 बजे हार्पर क्लब में आयु, निवास, आधार कार्ड और दो फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां ने दी।