फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Baberu's Kanhaiya wins Dangal by defeating Sachin of Sadha

Banda News: बबेरू के कन्हैया ने सढ़ा के सचिन को हराकर जीता दंगल

Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Baberu's Kanhaiya wins Dangal by defeating Sachin of Sadha
फोटो - 14 कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि। संवाद
नरैनी। दिवली गांव में सोमवार को दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद के कई पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाए। प्रधान प्रतिनिधि ओमकार रैकवार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्धाटन चेयरमैन प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर ने किया। पहली कुश्ती कारीडाढ़ी के शिवपूजन व तेरा ब के पुष्पेंद्र पहलवान के बीच हुई। दोनों दस मिनट तक जोर आजमाइश करते रहे। समय पूरा होने पर यह बराबरी पर छूटी। नरैनी के रंजीत व मऊ टीटीढा के राजा, मऊ के शंकर व नरैनी के रणविजय, नरैनी के छुट्टन व गोधनी के पहलवान के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर रहीं। अंतिम कुश्ती बबेरू के कन्हैया व सढ़ा के सचिन के बीच हुई। इसमें कन्हैया ने सचिन को बड़ी मुश्किल से हराया। विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से 11000 रुपये की धनराशि व ट्राफी सौंपी गई। इस दौरान लालू यादव, पीयूष गर्ग, राजू श्रीवास सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed