{"_id":"68a61f0305c18fd6820fc576","slug":"baberu-committee-got-40-bags-less-dap-five-bags-to-favorite-farmers-banda-news-c-212-1-sknp1027-131999-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बबेरू समिति में 40 बोरी कम मिली डीएपी, चहेते किसानों को पांच बोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बबेरू समिति में 40 बोरी कम मिली डीएपी, चहेते किसानों को पांच बोरी
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एडीएम और एसडीएम ने बबेरू तहसील के कई खाद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
बबेरू बी पैक्स मध्य समिति में निरीक्षण के दौरान 40 बोरी खाद कम मिली। कई केंद्रों में एक-एक किसान को पांच-पांच बोरी डीएपी व यूरिया खाद देने का मामला सामने आया। एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि यदि किसानों को महंगे दाम में खाद दी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर और एसडीएम बबेरू रजत वर्मा व तहसीलदार ने कय विक्रय केंद्र बबेरू में किसानों ने बताया कि उन्हें 1350 रुपये की खाद 1360 रुपये में दी जा रही है। इस पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जतई। बी-पैक्स बबेरू मध्य में व्यवस्था ठीक मिली। बी-पैक्स बबेरू दक्षिणी में पॉश मशीन के अनुसार स्टाक में डीएपी की 160 बोरी उपलब्ध होना चाहिए, परंतु मौके पर 120 बोरी ही मिलीं।
किसानों ने ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत की। यहां कई चहेते किसानों को पांच-पांच बोरी खाद देने का मामला सामने आया। सिर्फ 60 किसानों को ही खाद बांटी गई थी। बी-पैक्स मुरवल में कोई भी किसान मौके पर नहीं मिला। पॉश मशीन के अनुसार पांच बोरी डीएपी मौके पर उपलब्ध थी।
विज्ञापन
बड़ागांव समिति में कोई भी किसान मौके पर नहीं मिला। यहां छह बोरी डीएपी ही स्टॉक में मिली। यह भी जानकारी मिली कि किसान बार-बार खाद लेने के बाद फिर से लाइन में लग रहे हैं। ऐसे किसानों को चिह्नित किया जा रहा है।