{"_id":"6719406e23ca326d8900e81d","slug":"ba-student-committed-suicide-by-hanging-banda-news-c-212-1-sknp1006-117202-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
तिंदवारी। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद भाभी नल से पानी भरकर घर पहुंची तो उसे फंदे से लटका पाया।
थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी लक्ष्मी पाल (20) ने मंगलवार की दोपहर घर के कमरे में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के समय मां कलावती भैंस चराने गई थी। पिता उमेश पाल दतरौली खदान में खाना बनाने गए थे। घर में मौजूद भाभी अन्नू हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। कुछ देर बाद जब वह पानी भरकर लौटी तो लक्ष्मी को फंदे से लटका पाया।
पिता उमेश पाल ने बताया कि दो दिन पहले लक्ष्मी बड़ी बहन पूजा के ससुराल दतौली से वापस आई थी। बताया कि लक्ष्मी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। दोनों भाई अहमदाबाद में कमाते हैं।
पिता ने बताया कि किसी भी तरह की कोई कमी नहीं थी। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उन्हें नहीं पता। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल का फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया है। परिजन कोई कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।