फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atarra Road riddled with potholes; commuting difficult.

Banda News: अतर्रा मार्ग गड्ढों में तब्दील, आवागमन में परेशानी

Fri, 28 Aug 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 28 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Atarra Road riddled with potholes; commuting difficult.
बबेरू। कस्बे के अतर्रा जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भरने से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन बाइक और रिक्शा चालक उनमें फंसकर गिर जाते हैं और घायल होते हैं। वहीं बड़े वाहनों के गड्ढों में फंसने से उनके खराब होने के साथ जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
अतर्रा रोड मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लगातार वाहनों के आवागमन और बारिश के चलते सड़क की हालत और खराब हो गई है। क्षेत्र से कस्बे के स्कूलों में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को सड़क की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता। स्थानीय निवासी सुधीर, संतोष कुशवाहा, संदीप, रमेश आदि ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की मरम्मत कराने तथा गड्ढों को तत्काल भरवाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed