फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Assembly and Legislative Council reverberate Natthu death

विधानसभा और विधानपरिषद में गूंजेगी नत्थू की मौत

Sat, 07 May 2016 12:10 AM IST
Updated Sat, 07 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Assembly and Legislative Council reverberate Natthu death
अधिकारियों पर कार्रवाई न होने तक नहीं चलने देंगे सदन बसपा ने नत्थू की विधवा को दिए तीन लाख रुपये नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे मूंगुस पुरवा - फोटो : अमर उजाला

मूंगुस का पुरवा (बांदा)। भूख से दलित नत्थू की मौत का मामला विधानसभा और विधानपरिषद में गूंजेगा। यह एलान विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी और विधानसभा में उप नेता विधायक गयाचरण सिंह दिनकर ने किया। दोनों नेताओं ने पार्टी की तरफ से नत्थू की विधवा को तीन लाख रुपये भी दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर बसपा नेताओं का काफिला मृतक नत्थू के घर पहुंचा। विधवा मुन्नी और उसके बच्चों से मिलकर हमदर्दी जताई। मुन्नी ने बताया उसके पति की मौत भूख से ही हुई है। अधिकारियों ने कहने पर भी पोस्टमार्टम नहीं कराया। बसपा नेताओं ने तीन लाख रुपये का पैकेट मुन्नी देवी को बतौर मदद सौंपा। कहा कि यह पैसा बहन मायावती ने पार्टी की ओर से भेजा है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भूख से मौत होना बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि समाजवादी सूखा राहत पैकेट में लूट मची है। सपा के लोग अपनों को पहचान कर बांट रहे हैं। यदि वास्तविक गरीबों को पैकेट मिलते तो शायद नत्थू की मौत न होती। नेता प्रतिपक्ष ने खुले शब्दों मेें चेतावनी दी कि दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बसपा दोनों सदनों विधानपरिषद और विधानसभा की कार्रवाई नहीं चलने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीमुद्दीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हैरत की बात है कि डीएम चौथे दिन मृतक के घर आए, जबकि सीएम कह रहे हैं कि भूख से मौत होने पर डीएम जिम्मेदार होंगे। अफसरों ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। यदि इन सब पर कार्रवाई नहीं हुई और अगले वर्ष बसपा की सरकार बनी तो इन अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।

नए सिरे से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। विधायक गयाचरण दिनकर ने बताया कि विधवा को दिए तीन लाख रुपये में 50-50 हजार रुपये उसकी दो नाबालिग बेटियों गुड़िया (15 वर्ष) और सुधा (11 वर्ष) के नाम फिक्स डिपोजिट की जाएगी। बसपा प्रत्याशी मधुसूदन कुशवाहा शनिवार को यहां आकर पैसा जमा कराएंगे। शेष दो लाख रुपया परिवार के खर्च मेें काम आएगा।

बसपा नेताओं के साथ बसपा विधायक चंद्रभान सिंह पटेल (मानिकपुर), पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व एमएलसी और बसपा कोआर्डिनेटर नौशाद अली, मोहम्मद इदरीश, राम किशोर वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, लल्लू निषाद, मुमताज अली, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा, मोहम्मद यार खां, हफीज सिद्दीकी, धीरेंद्र राजपूत, अबरार अहमद, मौलाना कमरुद्दीन, मोहम्मद असलम, निशात नबी, जिरगाम सिद्दीकी (हमीरपुर) भी मौजूद रहे।

मूंगुस का पुरवा (बांदा)। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने डीएम योगेश कुमार को फोन पर जमकर फटकार लगाई। कहा कि दलित की मौत के मामले में लापरवाही की ही, अब उनके यहां आगमन पर शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल की भी अनदेखी की गई।


उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रोटोकाल जारी हो जाने के बाद भी यहां न तो एसडीएम आए और न पुलिस क्षेत्राधिकारी। थानाध्यक्ष तक नहीं हैं। यह विशेषाधिकार का उल्लंघन है। विधान परिषद में नियम-39 के तहत इस मुद्दे को उठाया जाएगा। नाराजगी भरे लहजे में कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के साथ डीएम आवास भी घेर सकते हैं। बाद में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू से भी फोन पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed