फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ASP held a meeting with traders and police pensioners

Banda News: व्यापारियों व पुलिस पेशनर्स के साथ एएसपी ने की बैठक

Sat, 21 Sep 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
ASP held a meeting with traders and police pensioners
बांदा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एएसपी शिवराज ने व्यापारियों व पुलिस पेशनर्स के साथ बैठक की। बेठक में व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया। उधर, पुलिस पेंशनर्स को सवेरा योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ हुई बैठक में एएसपी ने कहा कि शहर क्षेत्र विशेष कर मुख्य बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। पुलिस ऐसे स्थानों पर वन-वे लागू करने की दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होने व्यापारियों से अपील की कि जो भी लोग सड़कों का अतिक्रमण कर दुकानों को बढ़ाते हैं वह ऐसा न करें। इससे शहर क्षेत्र में जाम की समस्या होती है। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो इसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुन निस्तारण के लिए निर्देशित किया। एएसपी ने पुलिस पेंशनर्स से अपील कि वह सभी नौकरी से रिटायर हुए हैं सेवा से नहीं। आज भी कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाएं रखने तथा अपराधों पर कार्यवाही करने में उनके अहम योगदान कि आवश्यकता है। उन्होनें पेंशनर्स को यूपी-112 की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के हित में चलाई जा रही सवेरा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन वेदमणि मिश्र, निरीक्षक यातायात राजेश चन्द्र मिश्रा, प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ हरिश्चन्द्र वर्मा तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed