{"_id":"6abe9c8bbc65744339024170","slug":"arsh-reaches-new-heights-in-mens-doubles-badminton-banda-news-c-212-1-sknp1006-152850-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बैडमिंटन मेंस डबल्स में अर्श ने छुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बैडमिंटन मेंस डबल्स में अर्श ने छुआ आसमान
विज्ञापन
फोटो-10- बैंडमिंटन खिलाड़ी अर्श मोहम्मद। स्रोत- स्वयं

-1037 रैंकिंग अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
- लखनऊ चैंपियनशिप में जीता था स्वर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी अर्श मोहम्मद ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा रैंकिंग में अर्श ने मेंस डबल्स वर्ग में 1037 रैंकिंग अंकों के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है। हाल ही में लखनऊ में हुई सीनियर योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया चैंपियनशिप की युगल स्पर्धा में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
शहर के बलखंडी नाका निवासी अर्श मोहम्मद फैशन टेलर्स संचालक अशफाक अहमद के पुत्र हैं। उन्होंने निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मेंस डबल्स में देश की शीर्ष रैंकिंग हासिल करना उनकी अब तक की खेल यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अर्श की सफलता पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, महासचिव डॉ. इंद्रवीर सिंह, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव काजी जमीर, स्टेडियम बैडमिंटन कोच भानु प्रताप, हार्पर क्लब के बैडमिंटन कोच अनवर अली, बैडमिंटन कोच प्रदीप कुमार, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल यादव, पर्यावरणविद् रामकृष्ण अवस्थी, कमेंट्रेटर महेश गर्ग और महेश साहिल ने खुशी जताई।