फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   App crashing on the first day

पहले ही दिन धड़ाम एप

Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
App crashing on the first day

बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार को भारी

विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के साथ शुरू हुईं। गैरहाजिर परीक्षार्थियों का ब्योरा मोबाइल एप पर भेजने की मंशा धरी रह गई। केंद्र व्यवस्थापक ट्राई करते रहे, पर वेबसाइट ही नहीं खुली।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकांश कक्ष निरीक्षक नदारद रहे। कई केंद्रों पर क्षमता से ज्यादा परीक्षार्थी होने से उन्हें जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। हाईस्कूल पहली पाली परीक्षा में 27,909 में 2255 ने परीक्षा छोड़ दी। उड़नदस्तों को कोई नकलची नहीं मिला।

यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा थी। दूसरी पाली में इंटर हिंदी सामान्य प्रश्नपत्र की सूचना देर शाम तक नहीं मिली। 70 परीक्षा केंद्रों व मंडल कारागार में नकल रोकने को गठित पांच उड़न दस्तों और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कहीं अनुचित साधन का प्रयोग करते परीक्षार्थी नहीं मिले।

उधर, परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति तत्काल यूपी बोर्ड सचिव तक भेजने के लिए पहली बार लागू हुआ मोबाइल एप सिस्टम फ्लाप रहा। केंद्र व्यवस्थापकों की मीटिंग में परीक्षा के एक दिन पहले कोड डालते ही वेबसाइट खुलने का दावा किया था। लेकिन पूरे दिन केंद्र व्यवस्थापक हलाकान रहे।

बिना परिचयपत्र परीक्षा में की ड्यूटी
बांदा। उच्चाधिकारियों के सारे आदेश बोर्ड परीक्षाओं में दरकिनार नजर आए। 50 फीसदी से ज्यादा निरीक्षकों ने बिना परिचयपत्र ड्यूटी की। डीआईओएस हिफजुर्रहमान के मुताबिक 50,236 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 2817 निरीक्षकों के परिचयपत्र जारी किए जाने थे।

इनमें आधे से ज्यादा निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। केंद्र व्यवस्थापकों की लापरवाही पर डीआईओएस ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

मंदिरों में नारियल फोड़ मांगी मन्नतें
बांदा। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले मंदिरों और मस्जिदों में छात्र-छात्राओं ने मत्था टेका और दुआएं मांगी। शहर में संकट मोचन मंदिर, काली मंदिर समेत अन्य कई मंदिरों में छात्र-छात्राओं ने नारियल तोड़ा और माला-फूल चढ़ाए।

अपने आराध्य देवों से बेहतर परीक्षा होने की कामना की। काली मंदिर में मत्था टेकने आईं हाईस्कूल छात्रा रानी चौरसिया, अंशिका शिवहरे, सुधा श्रीवास्तव, छात्र प्रदीप सिंह, व अंशुल त्रिपाठी ने बताया कि माता व पिता के साथ देवों के आर्शीवाद से उनका पेपर अच्छा जाएगा।

16 केंद्रों में 590 परीक्षार्थी गैरहाजिर
बबेरू/अतर्रा। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के लिए संकलन केंद्र जेपी शर्मा इंटर कॉलेज को भी संकलन केंद्र व कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां 16 परीक्षा केंद्रों में सुबह पाली में पंजीकृत 7438 परीक्षार्थियों में 6848 परीक्षार्थी शामिल हुए। 590 ने परीक्षा छोड़ दी।

कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज मिलाथू में प्रधानाचार्य रामसिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से कक्ष निरीक्षक मांगे गए थे। लेकिन उनके न आने पर दिक्कतें उठानी पड़ीं। यहां 631 में 16 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक बोर्ड परीक्षा में सरस्वती इंटर कॉलेज, ब्रह्म विज्ञान, दीनानाथ पांडेय बालिका इंटर कॉलेज बदौसा, बूटूबाई इंटर कॉलेज, छेदीलाल इंटर कॉलेजमें सकुशल परीक्षा हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed