फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Another member of the interstate gang of thieves arrested

Banda News: अंंतरराज्यीय चोर गिरोह का एक और शातिर गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Another member of the interstate gang of thieves arrested
फोटो- 18 गिरफ्तार चोर गिरोह का सदस्य। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन

-पूर्व में एसओजी और अतर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने चार को पकड़ा था
-आरोपी के पास से 23 ग्राम चांदी व 2400 रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अतर्रा पुलिस ने अंतर्राज्जीय चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का माल और नकदी बरामद की गई है। इस संबंध में पूर्व में अतर्रा व एसओजी पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पांच लाख रुपये कीमत का चोरी का माल, बाइक, मोबाइल फोन व नकद रुपये बरामद हुए थे।
अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि 11/12 नवंबर को अतर्रा के नरैनी रोड स्थित एक मकान से आभूषण व नकदी व 21 नवंबर केा अतर्रा स्टेशन रोड से बाइक चोरी की घटना की सूचना मिली थी। इसमें अतर्रा व एसओजी टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इस मामले के एक अन्य आरोपी शहर कोतवाली के कुशवाहा नगर निवासी सोनू साहू उर्फ मुनुवा एक टंच वजन 23 ग्राम चांदी व 2400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट व मध्य प्रदेश में बंद घरों, दुकानों आदि में ताले तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed