{"_id":"ca178b2e337f496f1b2fa358f28bb6f7","slug":"another-farmer-s-death-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल देखकर सदमा, एक और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल देखकर सदमा, एक और किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक और किसान फसल के सदमे की भेंट चढ़ गया। जसपुरा क्षेत्र के अमानडेरा (सांड़ी) में वृद्ध किसान शिवनारायण निषाद (65) पुत्र गजोधर शनिवार को तड़के करीब पांच बजे खेत गया था। खेत में चने और गेहूं की फसल हाथ में लेकर देखता रहा।
विज्ञापन
दोनों फसलों में ही कुछ हाथ न लगता देख उसे गहरा सदमा पहुंचा और दिल का दौरा पड़ने से वहीं गिरकर उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र जगतपाल निषाद ने थाने में दी तहरीर में भी यही बताया है। घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम पैलानी मनोज कुमार सिंह ने शोक में डूबे परिजनों से संवेदना जताई और शासन से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मृतक शिव नारायण 25 बीघा का काश्तकार था। पुत्र के मुताबिक शिव नारायण पर दो बैंकों का छह लाख रुपये से ज्यादा कर्ज था। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में केसीसी से एक लाख 80 हजार कर्ज था। हाल ही में बैंक से उसे नोटिस भी मिला था। इसी तरह बैंक आफ बड़ौदा से 4.80 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन
कई सालों से फसलें बर्बाद होने से कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहा था। उधर, क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह ने गांव आकर मृतक परिजनों से हमदर्दी जताई और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।