{"_id":"69d2b5c02f25fbef780db73a","slug":"angry-over-mobile-phone-being-broken-woman-consumes-poison-dies-banda-news-c-212-1-bnd1018-144036-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मोबाइल तोड़ने से नाराज महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मोबाइल तोड़ने से नाराज महिला ने खाया जहर, मौत
Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को किसी दूसरे से बातचीत करते देख जब पति ने फोन छीनने का प्रयास किया तो दंपती के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के बीच पति ने पत्नी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और बाहर निकल गया। जिसके बाद नाराज पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी।
मामला कालिंजर थाना क्षेत्र के भरुआ गांव का है। यहां 23 वर्षीय रैना देवी ने पति से विवाद के बाद जहर खा लिया। हालत खराब होने पर जब परिजनों को पता चला तो उसे उप स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले गए। यहां से हालत गंभीर पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के चचिया ससुर लालाराम ने बताया कि बहू शनिवार की शाम फोन पर किसी से चुपके-चुपके बात कर रही थी। तभी उसके पति बुद्धविलास ने देख लिया।
उसके पूछताछ करने पर बहू ने मोबाइल से नंबर डिलीट कर दिया, जिस पर पति ने गुस्से में आकर फोन तोड़ दिया और बाहर चला गया। इसी से नाराज होकर रैना ने जहर खा लिया। मृतका के दाऊ महिपाल ने ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी के साथ मारपीट की इसके बाद उसे जबरन जहर खिलाकर मारा गया है।
विज्ञापन
बेटी की शादी के चार साल हुए थे और एक बेटा भी था, शादी के बाद से ही ससुरालवाले मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। थाना प्रभारी कालिंजर सुखराम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।