फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angered by her husband's beating, a woman committed suicide by consuming poison.

Banda News: पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी

Sun, 12 Nov 2023 07:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Angered by her husband's beating, a woman committed suicide by consuming poison.
बांदा। निर्माणाधीन काॅलोनी का पैसा खर्च हो जाने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी घर में ही मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर मारपीट कर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी केशकली (35) ने शनिवार की शाम घर में रखा जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति उसे लेकर अस्पताल लाता इस बीच उसकी घर में ही मौत हो गई। पुत्र अमित ने बताया कि पिता रामबाबू ट्रक ड्राइवर हैं। पहली नवंबर को वह पंजाब से कमाकर घर आए थे। मां केशकली मायके में थी। उन्हें तीन नवंबर को लेकर वह घर आए थे। उन्होंने मां केशकली को 60 हजार रुपये दिए थे। यह रुपये निर्माणाधीन कालोनी में खर्च करने थे।
विज्ञापन

मां ने इस रुपये में से 15 हजार रुपये से कर्जा चुका दिया। 20 हजार रुपये अन्य कामों में खर्च हो गए। उसके पास सिर्फ 25 हजार रुपये बचे थे। शनिवार को पिता ने कालोनी बनवाने के लिए पैसा मांगा तो उसने 25 हजार रुपये दिए। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पैसा खर्च करने को लेकर पिता ने मां को मारा पीटा। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मायके पक्ष से चित्रकूट के भसौंधा गांव निवासी मृतका की मां रामश्री ने बताया कि पति रामबाबू ने मारपीट कर उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मार दिया है। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना के संबंध में बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाकर मौत का मामला है। पति-पत्नी के बीच विवाद भी होता था। मारपीट भी किए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed