फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An old woman living in an old age home hanged herself with her husband's towel, died

Banda News: वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धा ने पति के गमछे से लगाया फंदा, मौत

Sun, 10 Mar 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
An old woman living in an old age home hanged herself with her husband's towel, died
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धा ने अपने पति के गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक वृद्धा वर्ष 2021 से वृद्धाश्रम में अपने पति के साथ रह रही थी। खुदकुशी की वजह अपनो से दूर होना डिप्रेशन बताया गया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा गांव निवासी राजरानी तिवारी (73) ने शहर के नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में अपने पति कामता प्रसाद तिवारी के गमछे से सीढ़ी में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर जब वहां रह रहे वृद्धों और उसके पति ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि राजरानी तीन साल से वृद्धाश्रम में अपने पति कामता प्रसाद तिवारी के साथ रह रहीं थीं। उनके दो पुत्र एक पुत्री है। पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया कि बच्चों से अलग रहने पर वह डिप्रेशन में रहती थीं। इसी कारण से फंदा लगाया है। कोतवाल ने बताया कि वृद्धाश्रम के मैनेजर श्याम किशोर द्विवेदी से भी जानकारी की गई है। खुदकुशी की वजह डिप्रेशन ही बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed