{"_id":"68a37c80c78e0d89d40843d8","slug":"an-old-farmer-died-due-to-electric-current-in-the-wire-fence-banda-news-c-212-1-sknp1006-131854-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वृद्ध किसान की तारबाड़ी में उतरे करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वृद्ध किसान की तारबाड़ी में उतरे करंट से मौत
विज्ञापन
मृतक परदेशी। फाइल फोटो- स्रोत-परिजन।
बांदा। खेत देखने गए किसान की तारबाड़ी में उतरे करंट से मौत हो गई। किसान के खेत के बगल से ही ट्रासंफार्मर लगा होने से बिजली पोल में लगे सपोर्टिंग तार में करंट आने से हादसा हुआ है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी नत्थूराम ने बताया कि पिता परदेशी (80) रविवार की दोपहर करीब एक बजे खेत पर गए थे। वहां खेत की सुरक्षा के लिए तारबाड़ी कर रखी थी। तारबाड़ी से कुछ दूरी पर ट्रासंफार्मर लगा है। ट्रासंफार्मर के पास लगे बिजली पोल से गए सपोर्टिंग तार में करंट आने से तारबाड़ी में करंट फैल गया था। इससे हादसा हुआ है।
किसान के एक पुत्र, दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी सखिया हैं। पांच बीघा जमीन है। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तारबाड़ी में करंट आने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।