{"_id":"68ed52ecac8d5b3e4404382a","slug":"an-accident-occurred-when-a-headlight-of-a-maurang-loaded-tractor-trolley-broke-all-three-lost-their-lives-banda-news-c-212-1-sknp1006-134684-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मौरंग लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक हेडलाइट फूटी होने से हुआ हादसा, गई तीनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मौरंग लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक हेडलाइट फूटी होने से हुआ हादसा, गई तीनों की जान
Tue, 14 Oct 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 17 पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन। संवाद
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। चाचा व दो भतीजों की मौत से माहौल गमगीन रहा। हादसे का कारण मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक हेड लाइट फूटी होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेडलाइट फूटी होने से बाइक सवार ट्रैक्टर होने का अंदाजा नहीं लगा पाए और सीधी टक्कर हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी किसान रामबरन ने बताया कि उसका छोटा भाई रामप्रताप यादव (55) अपने दो भतीजों रामजस यादव (21) व सुरेश यादव (22) के साथ कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव में ब्याही दो बहन चंदावती और कुंती देवी से मिलने के लिए एक ही बाइक में सवार होकर निकले थे। चंदावती की तबीयत सही नहीं चल रही थी। इस पर वह घर में यह बताकर कि दोनों बहनों का हालचाल लेंगे।
रात में वहीं रुकेंगे और सुबह वहां से देवी जी के दर्शन कर वापस लौट आएंगे। इसी मंशा को लेकर निकले थे। बाइक रामजस चला रहा था। उसके पीछे सुरेश और सबसे पीछे रामप्रताप बैठे थे। कमासिन-दादौं मार्ग पर रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे पछौंहा गांव की ओर से आए बालू से भरे ट्रैक्टर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई थी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर की एक हेड लाइट टूटी थी। जिससे बाइक चालक सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं लगा सके और हादसे में तीनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रामबरन ने बताया कि रामप्रताप यादव खेती किसानी करते थे। उनके दो पुत्र एक पुत्री है। पुत्री सुमन की शादी तय हो चुकी है। घर में पत्नी सुनीता हैं। इसी तरह रामजस दो भाइयों में बड़ा था। सुरेश भी दो भाइयों में बड़ा था। मां देववती दिव्यांग हैं। रामजस दो दिन पहले ही सूरत से आया था। जबकि सुरेश एक सप्ताह पहले सूरत से लौटा था। दोनों सूरत में प्राइवेट नौकरी करते थे। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया ट्रैक्टर चालक कमल यादव कमासिन का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।