फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Amit was made eunuch through operation

Banda News: ऑपरेशन से अमित को बनाया गया किन्नर

Tue, 14 Jan 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Amit was made eunuch through operation
बांदा। किन्नर प्रकरण पर शहर कोतवाली में भरखरी गांव के अमित उर्फ काजल की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसमें अमित को ऑपरेशन कराकर किन्नर बनाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव के लोगों और परिवारवालों के बयानों के आधार पर पता चला है कि अमित जन्मजात किन्नर नहीं था। अमित ने आरोप लगाया था कि चार साल पहले बन्नो व मधु नाम के किन्नरों ने उसे अगवा कर लिया था। मारपीट कर यातनाएं दी थीं और कानपुर में ले जाकर ऑपरेशन कराकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया था। विवेचक का कहना है कि अमित से अस्पताल का रिकार्ड मांगा गया है। रिकार्ड मिलने पर वह अस्पताल में जाकर जांच करेंगे।
विज्ञापन

उधर, किन्नर बनाए जाने के प्रकरण में अतर्रा कोतवाली में दर्ज तीन मुकदमों की जांच में कानपुर पहुंची टीम को कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में ऑपरेशन होना पुष्ट है, लेकिन डॉक्टरों के न मिलने के कारण उनके बयान नहीं हो पाए हैं। बयान लेने के लिए पुलिस टीम बुधवार को फिर से कानपुर जाएगी। उधर, न्यायालय में छुट्टी के चलते अब पीड़ित युवकों के 164 के बयान गुरुवार को होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed