फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Amit Shah went to talk avadhuta Maharaj

अवधूत महराज से गुफ्तगू कर लौट गए अमित शाह

Sat, 17 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 17 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

30 मिनट पहले आकर सिर्फ 20 मिनट में स्वामी अवधूत महराज से एकांत में गुफ्तगू के बाद अभिवादन का हाथ हिलाते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां से वापस लौट गए। उनकी अगुवानी को बेताब भाजपा नेताओं और सवालों की झड़ी लगाने को बेचैन मीडिया कर्मियों को मौका नहीं मिला। श्रद्धालु भी मायूस हुए।  

विज्ञापन


श्री शाह का हेलीकाप्टर निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व 2:50 बजे यहां हेलीपैड पर उतरा। चंद कदम दूरी पर स्थित स्वामी अवधूत महराज के आश्रम कार से पहुंचे। किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं मिली। लगभग 20 मिनट तक अवधूत महराज से गोपनीय गुफ्तगू की और उन्हीं के साथ मंच पर आकर मेले और भंडारे का दूर से नजारा देखा।
विज्ञापन


हाथ हिलाकर वहां मौजूद भाजपा नेताओं, मीडिया कर्मियों और अवधूत महराज के शिष्यों का अभिवादन किया। मंच से उतर कर सीधे हैलीपैड पहुंचे और हेलीकाप्टर पर सवार होकर कानपुर के लिए कूच कर गए। कार के पास खड़े भाजपा नेताओं को भी बातचीत का मौका नहीं मिला। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें हेलीकाप्टर से यहां साढ़े तीन बजे आना था और लगभग एक घंटा रुकने के बाद कार से कानपुर जाना था। लेकिन ऐन मौके पर अचानक कार्यक्रम बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर यहां भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रकाश द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष संतोष गुप्त, विजय सिंह चौहान, राजेश द्विवेदी, अजय पटेल, रामकरन सिंह बच्चन, प्रभा गुप्ता, सुखदेव प्रसाद, रामनरेश मिश्रा, महेंद्र सिंह वर्मा, मीना भारती, गीता सागर, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed