{"_id":"651efa2401200fc09b0aeac6","slug":"allegation-of-possession-by-breaking-the-lock-of-the-shop-banda-news-c-212-1-ori1004-3172-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुकान का ताला तोड़कर कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुकान का ताला तोड़कर कब्जे का आरोप
Thu, 05 Oct 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि दुकान में चांदी की मूर्ति भी रखी थी। जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में दुकान का ताला खुलवा कर महिला को कब्जा दिलवाया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ला निवासी प्रियांक त्रिपाठी स्टेशन रोड पर मोबाइल की दुकान किए हैं। उसने यह दुकान बलखंडी नाका निवासी नरेद्र सिंह की पत्नी से किराए पर ली थी। एक महिला उस पर दुकान खाली कराने का दबाव बना रही है।
दुकान कब्जाना चाहती है। प्रियांक का आरोप है कि महिला ने नगर पालिका से फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिया था। सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकरअपने पक्ष आदेश करा लिया। दुकान का मामला दुकान मालिक और महिला के बीच न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ दिन पहले पेशी भी थी। पेशी में यथा स्थित बनाए रखने को कहा गया था। अगली तारीख 16 अक्तूबर लगी थी।
विज्ञापन
गुरुवार को महिला ने दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। प्रियांक का कहना था कि दुकान में लाखो रुपए के मोबाइल मूर्ति आदि सामान लोडर में भरवा कर ले गए। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़कर महिला को कब्जा दिलवाया गया है। दुकानदार कब्जा किए था।