{"_id":"56f6c8754f1c1b6d2df14d49","slug":"allahabad-and-all-stations-will-connect-to-orai","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद और उरई से जुड़ेगा सब स्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद और उरई से जुड़ेगा सब स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सात साल से कछुआ चाल में बन रहे 400 केवी सब स्टेशन के काम में अब काफी तेजी आ गई है। यह तब हुआ जब दिसंबर में मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड की बिजली को लेकर खास तवज्जो दी। इसी के बाद यहां पावर कारपोरेशन के एमडी और अन्य अफसरों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
पिछले माह यहां आए एमडी विशाल चौहान ने कहा था कि इसी वर्ष अक्तूबर में यह सब स्टेशन चालू हो जाएगा। सब स्टेशन को सिराथू और उरई से बिजली मिलेगी। दोनों लाइनों के लिए टावर लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल का इकलौता 400 केवीए सब स्टेशन बसपा सरकार में वर्ष 2008 में मंजूर हुआ था। बांदा-महोबा एनएच पर खैराडा गांव के पास इसका निर्माण शुरू हो गया था, लेकिन सपा सरकार में बजट न मिलने और कुछ अन्य अड़ंगों के चलते काम ठप हो गया। इसकी लागत लगभग 400 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) उमेश वर्मा ने बताया कि इलाहाबाद-रीवा रोड से 400 केवीए की लाइन सब स्टेशन तक खींचने के लिए टावर लगाए जा रहे हैं। टावरों का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। नवाब टैंक के पास नरैनी रोड पर कुछ अड़चनों के चलते लाइन का रुख घुमाना पड़ा है। इससे 11 टावर और लगाने पड़े। टावर और लाइन खींचने का काम मल्टी नेशनल कंपनी एलपीएम कर रही है। उन्होंने बताया कि उरई से भी इस सब स्टेशन को जोड़ा जाएगा।