फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Alfija Institute found rani Lakshmi bai Award

अल्फिजा संस्थान को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

Sun, 18 Dec 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 18 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Alfija Institute found rani Lakshmi bai Award
अल्फिजा सेवा संस्थान कार्यालय। - फोटो : amarujala

प्रदेश सरकार शहर के अल्फिजा महिला सेवा संस्थान को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देगी। संगठन की संचालिका रूबी जैनब को सीएम अखिलेश यादव जल्द ही लखनऊ में सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


अनाथ बच्चों के लिए बिना सरकारी मदद के वर्ष 2013 से निजी भवन में अनाथालय चला रही रूबी जैनब और संस्थान की अन्य महिलाएं इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्य भी करती हैं। 10 बच्चों से शुरू हुए अनाथालय में अब 60 बच्चे पल बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें ऐसे भी बच्चे हैं, जिनके मां-बाप या अभिभावक उन्हें छोड़कर मजदूरी करने दूसरे शहरों को चले गए हैं। अनाथालय किराए के भवन पर चल रहा है। महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिलाओं से संबंधित अन्य कल्याणकारी कार्यों के साथ इस संस्थान की महिलाएं सांप्रदायिक सौहार्द के लिए भी काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबी जैनब रविवार को इलाज के सिलसिले में छतरपुर (एमपी) में थीं। उनके संस्थान को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए चुने जाने की सूचना ‘अमर उजाला’ ने दी तो खुशी से रो पड़ीं। बोलीं ‘अल्लाह का करम है। उन्होंने तो कभी सोचा भी नहीं था कि यह सम्मान मिलेगा’। रूबी ने कहा कि सरकार अनाथ बच्चों के लिए भवन उपलब्ध करा दे तो बड़ा उपकार होगा।


अधिवक्ता बैजनाथ साहू और शबनम सहयोग करते हैं। प्रोफाइल-नाम- रूबी जैनब, जन्मतिथि- 5 अगस्त 1984, शिक्षा- इंटरमीडिएट, परिवार पति और तीन बच्चे, पुरस्कार-वर्ष 2015- महिला शिक्षा और सुरक्षा सम्मान। वर्ष 2016- चित्रकूटधाम मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू द्वारा प्रशस्ति पत्र। वर्ष 2016- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सम्मान। सामाजिक कार्य- अनाथों की परवरिश। गर्मियों में रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ठंडा पानी वितरण। ठंड में गरीब बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण। दशहरा, ईद, रक्षाबंधन के आयोजन आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed